फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर में 1 किलो 820 ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरक्षा यूनिट एवं पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरिपार से अवैध नशे की खेप पांवटा क्षेत्र में पहुंचने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने लालढांग-पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर नाका लगाया था। गोंदपुर में एक ढाबे में 2 संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। युवकों के बेग से एक किलो 820 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि सुरक्षा शाखा को अवैध नशे की खेप पांवटा क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद गिरिपार से पांवटा की तरफ आने वाले मार्ग पर नजर रखी जा रही थी। एएसआई सितार अहमद खोखर, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी धर्म सिंह व आरक्षी नवराज की टीम ने गोंदपुर के समीप नाका लगा था। देर शाम करीब साढ़े 5 बजे एक ढाबे में दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

युवकों के पास थैले की तलाशी ली। आरोपी पांवटा में चरस नशे की खेप पहुंचाने आए थे। गिरिपार के धोंकोली निवासी आत्मा राम पुत्र हीरा सिंह व श्याम लाल पुत्र धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। जांच टीम की शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरिपार से पांवटा में चरस खेप पहुंचाने पहुंचे थे। ढाबे में खरीददार का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पुलिस संयुक्त टीम ने दोनों को चरस समेत दबोच लिया।    
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि टीम ने गोंदपुर में नाका लगाया था। गिरिपार निवासी आत्मा राम पुत्र हीरा सिंह व श्याम लाल पुत्र धन सिंह से चरस की खेप बरामद की है। एनडीएंडपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं  के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें