फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़ेश्वर सेवा समिति सतौन ने एनएच किनारे लगाए 80 औषधीय पौधे

विज्ञापन
सतौन में एनएच किनारे पौधे लगाते चूड़ेश्वर सेवा समिति सतौन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

चूड़ेश्वर सेवा समिति सतौन ने एनएच किनारे लगाए 80 औषधीय पौधे
पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए लगाई जाली, सदस्य रोज देंगे पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति सतौन इकाई ने सतौन में रविवार को पौधरोपण किया। इस दौरान समिति ने 80 औषधीय पौधे लगाए गए। पौधे एनएच-707 के किनारे पर लगाए गए। पौधों को लावारिस मवेशियों से बचाने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समिति ने पौधों के चारों और लोहे की जालियां लगाई हैं।
समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, संयोजक रामभज चौहान ने बताया कि समिति के अधिकतर सदस्य सुबह सड़क में घूमने आते हैं। ऐसे में रोजाना पौधों को पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विशेषकर औषधीय पौधे ही लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य तौर पर नीम, पीपल, ढाक, केंथ, जामुन आदि के पौधे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्य किशन गतवाल, राजेंद्र रोहिला, अमर सिंह, महेंद्र शर्मा, मदन चौहान, पिंकू, हीरा सिंह, कर्मवीर, संजय आदि मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें