फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क निर्माण से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
-चूड़धार सड़क पर एचआरटीसी बस ट्रायल सफल, विधायक का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार–चूड़धार सड़क निर्माण कार्य पूरा होने और इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के सफल ट्रायल के बाद युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है।
ओपी ठाकुर ने कहा कि विधायक प्राथमिकता के तहत 18 सितंबर 2021 को इस सड़क के निर्माण के लिए 8.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने और बस ट्रायल सफल रहने से वर्षों से चली आ रही क्षेत्र की मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चूड़धार जिला सिरमौर ही नहीं बल्कि प्रदेश का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। सड़क बनने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

ओपी ठाकुर ने कहा कि विधायक विनय कुमार ने जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए इस सड़क के लिए बजट स्वीकृत करवाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल एक संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि चूड़धार क्षेत्र के विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाली परियोजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें