फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव से वायरल की चपेट में नौनिहाल और बुजुर्ग

विज्ञापन
वायरल फीवर की चपेट में आए नौनिहालों को लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। हालत ये है कि पांवटा सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार व एलर्जी के मरीजों की संख्या 200 के पार जा रही है। इनमें रोजाना 100 से अधिक छोटे बच्चे वायरल की चपेट में आने से अस्पताल पहुंच रहे हैं। लिहाजा, चिकित्सक भी छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का इन दिनों विशेष ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शिलाई और पांवटा साहिब क्षेत्र से सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मामले सामने आ रहे हैं। कई मरीजों को बुखार की शिकायत है तो कइयों को गले में दर्द, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, जोड़ों का दर्द और खांसी की शिकायतें मिल रही हैं।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचे बच्चों के अभिभावक सीमा देवी, अलका, रवीना तोमर, सुनीता व दिनेश शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा बच्चे इन दिनों बीमार हो रहे हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। उमस भरी गर्मी और बीच में अचानक बारिश के चलते तापमान घट-बढ़ रहा है, जिससे छोटे बच्चे व बुजुर्ग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। खासकर चार माह से 6 वर्ष तक के बच्चे काफी संख्या में ओपीडी में उपचार को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि वायरल फीवर के कुल रोज दो सौ से अधिक मरीज ओपीडी में स्वास्थ्य जांच को पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी एक सौ के पार पहुंच रही है। परिजन बच्चों को भीगने न दें। अभिभावक सावधानियां बरत कर वायरल के संक्रमण को रोकने का प्रयास करें। ऐसे मौसम में बुजुर्गों का भी विशेष ख्याल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें