फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिड़ावाली मोहल्ले में गड्ढों वाली सड़क पर चलने को मजबूर लोग

विज्ञापन
नाहन के चिड़ावाली मोहल्ले में खस्ताहाल सड़क । संवाद
विज्ञापन
चिड़ावाली मोहल्ले में गड्ढों वाली सड़क पर चलने को मजबूर लोग
विज्ञापन

पिछले पांच साल से रतिभर भी कार्य नहीं हुआ सड़क पर
अजय धीमान
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 12 में स्थित चिड़ावाली मोहल्ले की सड़क स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। पिछले पांच साल से नगर परिषद की ओर से चिड़ावाली मोहल्ले की सड़क को दुरुस्त करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसके चलते स्थानीय लोग रोजाना गड्ढों वाली सड़क पर चलने को मजबूर हैं। चिड़ावाली मोहल्ले में सड़क मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्ले तक खस्ता पड़ी हुई है।
स्थानीय लोगों में जगजीत सिंह, नरेश कुमार, दिलेर सिंह, अनवर खान, कुलभूषण आदि ने बताया कि वे इस बारे में नगर परिषद को कई बार शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद भी सड़क की हालत सुधारी नहीं गई। चिड़ावाली मोहल्ले में दो दिन पहले एक मोटरसाइकिल चालक मनीष कुमार गड्ढे की चपेट में आकर चोटिल हो चुका है। इससे पहले भी उक्त सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

..........बाक्स.............
क्रबिस्थान के समीप सड़क खस्ताहाल
चिड़ावाली मोहल्ले में कब्रिस्थान के समीप भी सड़क खस्ताहाल पड़ी है। किसी व्यक्ति का इंतकाल हो जाने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने खस्ताहाल सड़क पर चिंता जाहिर करते हुए नगर परिषद से इस सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में नगर परिषद के उपाध्यक्ष और वार्ड नंबर 12 के पार्षद अविनाश गुप्ता ने कहा कि सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।

नाहन के चिड़ावाली मोहल्ले में खस्ताहाल सड़क । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें