फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छठी मैय्या पूजन के लिए यमुना, बाता और गिरि नदी पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
छठ महापर्व पर पांवटा यमुना नदी में सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए भक्तगण: संवाद
विज्ञापन
पांवटा में छठ के महापर्व पर सोमवार को डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन

छठ पूजा-व्रत संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है : श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चार दिवसीय छठ के महापर्व पर यमुना नदी, बाता और गिरि नदी के किनारे हजारों की संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। सोमवार को तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बांस की सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, दीपक और गन्ना पूजन को रखा गया। अपने परिवार की खुशहाली की उपासना-कामना की गई। छठी मैय्या और सूर्यदेव को समर्पित किया।

सुरेंद्र सिंह, अभिषेक, सूरज, अनुराग, संजय कुमार और गीता ने कहा कि छठ पूजा का व्रत संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। चार दिवसीय इस त्योहार में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व रहता है। छठ महापर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और जीवन के हर उतार-चढ़ाव को स्वीकार करने की भावना दर्शाता है। यह अर्घ्य सूर्यदेव की पत्नी प्रत्यूषा को समर्पित है, जो कि सूर्य की अंतिम किरण होती है।
विज्ञापन

छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार की शाम को सभी व्रती महिलाएं इकट्ठी हुईं और सूर्य देव की पूजा-उपासना की गई। पांवटा साहिब में मां यमुना किनारे शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस समय व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य और छठी मइया का आभार व्यक्त किया। सूर्यास्त से पहले सभी व्रती स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं और बांस की सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, दीपक और गन्ना पूजन को रखा गया।
इस दौरान छठी मइया के भजन गाए जाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। अर्घ्य के बाद व्रती पूरी रात जागरण करेंगे। मंगलवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन

...........बाक्स...........
सूर्य को अर्घ्य सूर्योदय के एक घंटे बाद तक
- कपिल, सूरज, रोहित और कमल ने बताया कि सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सबसे अच्छा पात्र तांबे के बर्तन हैं। अगर तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो उससे एक तरीके की ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है। सूर्य को अर्घ्य सूर्योदय के एक घंटे बाद भी दे सकते हैं। अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र ‘ओम सूर्याय नम:’ मंत्र जप किया गया। सूरज की तरफ मुंह करते हुए 3 बार परिक्रमा की जाती है।
संवाद

छठ महापर्व पर पांवटा यमुना नदी में सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए भक्तगण: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें