फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिना अनुमति पत्र-आर्डर के दवा कंपनी के रैपर छापने की शिकायत पर डाला छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति पत्र-आर्डर के दवा कंपनी के रैपर छापने की शिकायत पर डाला छापा
विज्ञापन

प्रींटिंग प्रेस संचालक नहीं दिखा सका कंपनी का कोई आधिकारिक अनुमति पत्र-आर्डर
प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर कॉपी राइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिल्ली की एक कंपनी की शिकायत पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने एक स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में छापामारी की। इस दौरान बिना कंपनी के अनुमति पत्र व आर्डर के कई ब्रांड की कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए। प्रिंटिंग प्रेस संचालक इनके बारे में कोई अनुमति पत्र व आर्डर नहीं दिखा सका। इसके बाद कॉपी राइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदीप ध्रुव झा ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस लिमिटेड जसोला नई दिल्ली की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है जिसमें एक स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में अवैध रूप से दवाइयों व अन्य ब्रांड्स के नकली रैपर छापने के आरोप लगाए गए। इसके बाद पांवटा थाना पुलिस टीम के साथ कंपनी के प्रतिनिधि रेड में शामिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कई ब्रांड्स के नकली रैपर सामग्री मौके पर बरामद की।
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में ब्रांडेड कंपनियों के रैपर छपाई का कार्य चल रहा था जिसमें नकली दवाओं के रैपर भी शामिल हैं। ब्रांंड प्रोटेक्शन प्रा.लि. कंपनी टीम के साथ पुलिस टीम ने प्रिंटिंग प्रेस के परिसर से कई कंपनियों के रैपर को अपने कब्जे में लिया है। इसमें विभिन्न नामी कंपनी के नकली रैपर भी काफी संख्या में बरामद किए गए हैं। पुलिस रेड टीम को प्रिंटिंग प्रेस संचालक कंपनियों के आधिकारिक पत्र नहीं दिखा सका जिससे आशंका जताई जा रही है कि नकली दवाइयों पर नामी कंपनियों के फर्जी रैपर चस्पाए जाते हैं।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर एक स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में छापामारी की गई। इस दौरान दवा कंपनियों के रैपर बरामद किए गए हैं। इसके बाद कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें