इंडियन पब्लिक स्कूल में पतंग निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेतेविद्यार्थी: संवाद
विद्यार्थियों को दी मकर संक्रांति से जुड़ी परंपराओं की जानकारी
इंडियन पब्लिक स्कूल में पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। इंडियन पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस दौरान पतंग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों को इस पर्व से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा और समन्वयक राहुल गिल ने विद्यार्थियों को इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व से अवगत करवाया। पतंग प्रतियोगिता में शामिल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। मकर संक्रांति का महत्व विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया, छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए।
पर्व से जुड़ी परंपराओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। पतंग निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी और अनोखी पतंगें तैयार कीं। इन गतिविधियों का संचालन सुमन और सिमरन की ओर से किया गया। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों की ओर से बनाई सुंदर पतंगों की प्रदर्शनी के साथ हुआ।
संवाद