फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चुनौतीपूर्ण बच्चोंं ने उत्पाद तैयार कर लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें दिवाली पर इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई। यह सामग्री आस्था स्कूल के विशेष बच्चों ने डीएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की है। शिक्षिका मोमिना के नेतृत्व में तैयार की सामग्री को अब ग्राहकों का इंतजार है।
विज्ञापन

आस्था वेलफेयर सोसायटी के समन्वयक आशुतोष गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दिवाली पर आस्था स्कूल आकर दिव्यांग बच्चों की ओर से तैयार सामग्री की खरीद करें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मोमबत्तियां, पेंटिंग्स, दीवारों पर लगाने वाली सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पॉट, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दिवाली उपहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सामग्री की बिक्री से होने वाली आय दिव्यांग बच्चों के कल्याण पर ही खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें