ददाहू (सिरमौर)। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बुधवार देर रात को नाका लगाकर ओवरलोडिंग के छह वाहनों के चालान कर के काटे। पत्थरों से भरे सभी छह वाहनों में क्षमता से दोगुना माल भरा था। मामले बनाने के बाद इन्हें वीरवार दोपहर बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
डीएसपी संगड़ाह वीरवार को रेणुका थाने में आए थे। वापसी जाते समय उन्होंने संगड़ाह चौक पर नाका लगाया। इस दौरान ओवरलोडिंग करते छह वाहनों को कब्जे में लेकर उनके मामले बनाए गए। वाहन चालक चंद पैसे कमाने की लालच में क्षमता से कहीं अधिक माल भरकर ले जा रहे थे। ओवर लोडिंग वाहनों को रात के अंधेरे में ही ले जाया जाता है।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के तहत 6 वाहनों के चालान करके मामले अदालत को सौंप दिए गए हैं। अदालत ही उनका फैसला सुनाएगी। पकड़े गए सभी वाहनों में क्षमता से दोगुना पत्थर भरे थे। इसकी शिकायतें उनको लगातार मिलती आ रही थीं।