फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य सहकारी बैंक चेयरमैन और एमडी पहुंचे नौहराधार.............

विज्ञापन
नौहराधार में गबन मामले के बाद पहुंचे बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा व अध्यक्ष देवेंद्र श्याम
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला .............
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक चेयरमैन और एमडी पहुंचे नौहराधार (हैडिंग)
ग्राहकों को एक माह का दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में आरोपी सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर हैं। इसी बीच ग्राहकों को मिलने बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा, अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, जिला सिरमौर कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल पहुंचे।

उन्होंने नौहराधार मुख्य बाजार का दौरा भी किया और दुकानों व लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की और उन्हें समझाते हुए भी नजर आए। इस दौरान लोगों ने सवाल उठाया कि उन्हें उनका पैसा कब तक मिलेगा। इस बैंक की तरफ से आश्वासन दिया गया कि किसी भी ग्राहक का पैसा हड़पा नहीं जाएगा और पुरा पैसा वापस होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 तक ऑडिट की टीम ने जांच की है और जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कर्मी की राजगढ़ में कितनी संपत्ति व जमीन है, इसके बारे राजगढ़ तहसीलदार को लिखा गया है।

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान कि अगुवाई में व्यापार मंडल नौहराधार ने बैंक के एमडी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बैंक कर्मी की ओर से किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच उच्चतर एजेंसी या सीबीआई से करने का भी आग्रह किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर इंद्रपाल चौहान, दिलीप सिंह चौहान, रविंद्र चौहान, रघुवीर चौहान, जयपाल चौहान, भारत भूषण, इंद्र सिंह, जितेंद्र, ब्रह्मानंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, शकुंतला, सुरेश चौहान, जगमोहन, अनिल कुमार, पवन कुमार, लेखराम अत्री, सुरेंद्र ठाकुर, भीम सिंह चौहान, एचआर भारद्वाज, यशपाल चौहान व अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

नौहराधार में गबन मामले के बाद पहुंचे बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा व अध्यक्ष देवेंद्र श्याम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें