फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहर में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
सिरमौर के हरिपुच डाहर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार इलाके में हुए एक हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। हादसा रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर प्राथमिक स्कूल डाहर के समीप पेश आया। इस सड़क पर एक बोलेरो कैंपर के डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी रोनहाट की तरफ से हरिपुरधार की ओर आ रही थी कि प्राथमिक स्कूल डाहर के समीप चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में कोरग गांव की 18 वर्षीय लड़की प्रोमिला को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, संतराम और उसकी पत्नी श्यामा देवी निवासी केलवी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद घायलों को हरिपुरधार सीएचसी लाया गया था लेकिन सीएचसी बंद होने के कारण घायलों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया।
यह हादसा रविवार सुबह 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस शाम चार बजे तक भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी। एएसआई रोनहाट दलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें