फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में युवाओं ने लगाए वर्दी दो या अर्थी दो के नारे

विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में जुटे युवाओं को संबोधित करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह। ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुरानी सेना भर्ती रद्द करने और अग्निवीर योजना के विरोध में युवाओं में आक्रोश है। वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन में आक्रोशित युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौगान मैदान में सैकड़ों युवा एकत्रित हुए। जहां युवाओं ने वर्दी दो या अर्थी दो के नारे बुलंद किए। इस दौरान युवाओं ने दो साल से रुकी सेना की लिखित परीक्षा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी संदीप कुमार, हरीश कुमार, प्रवेश चौधरी, रवि, प्रवीण, अजय, मनोज, बबलू, प्रदीप, दीपक और ललित ने कहा कि वे 2017 से सेना में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे। ग्राउंड और मेडिकल भी पास कर लिया था। अब वे लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे। कोरोना काल में दो साल तक अन्य सभी भर्तियों चलती रहीं, लेकिन सेना की भर्ती को रोक दिया गया। अब सरकार ने पुरानी सेना की भर्ती रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि वे अब कहां जाएं। वे ओवरएज हो चुके हैं। चार-पांच साल की मेहनत पर केंद्र सरकार ने पानी फेर दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों के बीच सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिरमौर से 250 से ज्यादा युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया, लेकिन भर्ती रोके जाने से अभ्यर्थी ओवरएज होने को हैं। उन्होंने सवाल उठाए कि ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल के बाद भी भर्ती प्रक्रिया को क्यों पूरा नहीं किया गया। सरकार ने सारी भर्ती रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी लड़ाई लड़ने के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी और किसी भी शुल्क बगैर युवाओं की मदद की जाएगी। इसके बाद युवाओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सेना भर्ती नियमों में संशोधन, पुरानी सेना भर्ती रद्द करने और अग्निवीर योजना के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें