फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निर्जला एकादशी पर ददाहू में व्यापारियों ने लगाई शरबत की छबील

विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर ददाहू में छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाते युवा व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर ददाहू में व्यापारियों ने लगाई शरबत की छबील
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। निर्जला एकादशी के मौके पर सोमवार को व्यापारियों ने ददाहू बस अड्डे पर शरबत व हलवे की छबील लगाई। यहां दिन भर हजारों राहगीरों व यात्रियों को शरबत व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इससे गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली और लोग शरबत पीकर तृप्त दिखाई दिए। इस साल द्वादशी बुधवार को होने से निर्जला एकादशी को दो दिन मनाया जा रहा है। मंगलवार को भी निर्जला एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मीठा जल पिलाने, दान व पुण्यकर्म आदि करने का विशेष महत्व है। छबील को सफल बनाने में भारत भूषण गोयल, मोहित, दीपक अग्रवाल, ऐश्वरीय गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें