फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्रक से टकराई निजी बस, सवारियां घायल

विज्ञापन
नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर वाहन से टकराने के बाद क्ष​तिग्रस्त बस। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नाहन-पांवटा एनएच पर बोहलियों में हुई दुर्घटना, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

आगे चल रहे ट्रक से टकराकर हुआ हादसा
हादसे के बारे में सूचना नहीं मिली : थाना प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर एक निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे जहां कुछ सवारियों को हल्की चोटें आईं, वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एनएच पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को एक निजी बस सवारियों को लेकर नाहन आ रही थी। इस दौरान बोहलियों के पास आगे चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। बस का शीशा और चालक वाली साइड क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में सफर कर रहीं करीब 20 से 25 सवारियों को भी जोर का झटका लगा और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कुछ को हल्की चोटें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दूसरी बसों की मदद से सवारियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया। थाना प्रभारी सदर नाहन जीत राम शर्मा ने बताया कि हादसे क बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें