फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुन्नूघाट से मेडिकल काॅलेज तक 12 लाख में बनेगी सड़क

सार

नाहन शहर के विधायक अजय सोलंकी ने गुन्नूघाट से मेडिकल कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क के सुधार के लिए 12 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाया है। इससे स्थानीय नागरिकों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक अजय सोलंकी ने उपलब्ध करवाया बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की गुन्नूघाट से मेडिकल काॅलेज वाया जीएसटी सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। खस्ताहाल हो रही सड़क को सुधारने को लेकर विधायक अजय सोलंकी ने 12 लाख रुपये का बजट उपलब्ध करवाया है। ऐसे में जल्द यहां काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि गुन्नूघाट से मेडिकल काॅलेज नाहन वाया जीएसटी भवन होते हुए जाने वाली सड़क की हालत खराब है। रोगियों व तीमारदारों को यहां से गुजरने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब यहां सड़क की हालत सुधरने से राहत मिलेगी। विधायक की ओर से 12 लाख की राशि नगर परिषद नाहन को उपलब्ध करवाई गई है। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। 12 लाख रुपये सड़क के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें