फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका झील में फिर चलेगीं नौकाएं, पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। धार्मिक पर्यटन नगरी रेणुकाजी में आने वाले पर्यटक अब फिर से नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील रेणुकाजी में नौकाओं के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। एरो स्पोर्ट्स नियम के तहत गठित तकनीकी कमेटी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद श्रीरेणुकाजी झील में दोबारा नौकायन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। हाल ही में तकनीकी टीम ने झील में सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

टीम ने यहां सभी इंतजाम संतोषजनक पाए हैं। ऐसे में जल्द ही पर्यटकों को यहां नौकायन की सुविधा दोबारा मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 24 जनवरी से ही नौकाओं को बंद रखा है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। साथ ही नौकाओं के संचालन से बोर्ड को होने वाली आय से भी हाथ धोना पड़ रहा है। 13 अप्रैल को 14 सदस्यीय तकनीकी कमेटी ने रेणुका झील में नौकायन की संभावनाओं का निरीक्षण करके अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी।
तकनीकी कमेटी ने रेणुका झील में केवल पैडल बोट के संचालन को ही मान्यता दी। साथ ही झील में नौकायन को पूरी तरह से सुरक्षित बताया। तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद यहां फिर से नौकायन को शुरू किया जा सकेगा। इसके बाद रेणुका विकास बोर्ड टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर रेणुका झील में नौकायन की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में पर्यटक फिर से नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

कमेटी के निदेशक की रिपोर्ट का इंतजार : कुमार
रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कमेटी के निदेशक की रिपोर्ट का इंतजार है। निर्देश मिलने के बाद ही नौकायन की सुविधा प्रदान की जा सकेगी। तभी आगे कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें