नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते समाजसेवी नाथू राम चौहान। संवाद
बोले-पूर्व सांसद रामरूवरूप शर्मा और जितेंद्र कुमार की मौत पर सीबीआई से क्यों नहीं करवाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा द्वारा विमल नेगी मौत मामले में निकाले कैंडल मार्च और सीबीआई जांच की मांग को समाजसेवी नाथू राम चौहान ने प्रोपगेंडा बताया बताया है।
नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नाथू राम ने कहा कि विमल नेगी मौत पर हमें भी दुख है। हम भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे नेता इस मामले में कैंडल मार्च निकालकर प्रोपगेंडा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाए कि जब भाजपा की केंद्र और प्रदेश दोनों जगह डबल इंजन की सरकार थी। उस समय मंडी के तत्कालीन सांसद रामस्वरूप शर्मा और सीबीआई के लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। उस समय न तो भाजपा को सीबीआई जांच की याद आई और न ही उसे जुलूस निकालने के लिए कैंडल ही मिले।