फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
जिला भाजपा कार्यालय नाहन में भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

नवगठित 12 मंडल अध्यक्ष और 300 कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का सम्मेलन सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय नाहन में हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सम्मेलन में जिला के नवगठित 12 मंडलों के अध्यक्षों समेत 300 के करीब कार्यकर्ताओं को उपस्थित वक्ताओं ने संगठन मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों के कांग्रेस शासन में प्रदेश के नौजवानों, युवक-युवतियों को लगातार अपमानित और लज्जित किया गया है।
विज्ञापन


सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जिन बेरोजगार युवाओं को चुनाव से पहले गारंटी, भरोसा और वायदे किए गए थे, आज वही युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बच्चे वर्षों से लाइब्रेरियों में बैठकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाएं ही नहीं निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। यही कारण है कि प्रदेश का युवा आज आंदोलित और आक्रोशित है और आने वाले समय में कांग्रेस की सुखविंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें