पांवटा में आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद व अन्य।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भाजपा महिला मोर्चा पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद, ऊर्जा मंत्री विशेष सुखराम चौधरी व जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा विशेष रुप से मौजूद रहे।
मंडल की बैठक में एक बूथ 20 बहनों की टोली का भी सत्यापन किया गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रश्मिधर सूद ने कहा कि कि वह सिरमौर जिला के प्रवास पर हैं। हर जिला में जाकर जिला व मंडलों की बैठकें करके महिला मोर्चा को मजबूत किया जा रहा है।
हर बूथ में 20 बहनों की एक टोली बनाई जा रही है। इसका ब्लॉक स्तर की बैठकों में पहुंच कर सत्यापन किया रहा है जिससे भाजपा महिला मोर्चा को शक्ति मिलेगी। प्रदेश भर में सभी मंडलों के हर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। भाजपा के वर्ष-2022 मिशन रिपीट को महिला मोर्चा कमर कस कर तैयार है। प्रदेश में अपने विकास कार्यों के दम पर भाजपा फिर से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।
उन्होंने कहा कि पांवटा के बाद रेणुकाजी व शिलाई मंडल की बैठकों में वह भाग लेंगी। इस मौके पर भाजपा पांवटा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पांवटा मंडल इकाई अध्यक्षा कृष्णा धीमान, महिला मोर्चा की मंडल की कार्यसमिति सदस्य भी मौजूद रहीं।