फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर पंचायत राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी होंगे विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रीना कश्यप ने किया जीत का दावा
विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। विधायक रीना कश्यप ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी ने नगर पंचायत राजगढ़ के सभी वार्डों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। वार्ड नंबर एक से नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर दो से पूर्ण, वार्ड नंबर तीन से अनूप रायटा, वार्ड नंबर चार से एकता वर्मा, वार्ड नंबर पांच से प्रोमिला कुमारी, वार्ड नंबर छी से चंद्र मोहन शर्मा और वार्ड नंबर सात से प्रवीण सूद को उम्मीदवार बनाया गया है।

विधायक ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी और नगर पंचायत भाजपा की बनेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और जनता का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

-बाक्स
8 में से तीन के नामांकन हुए रद्द
राजगढ़। नगर पंचायत राजगढ़ में जिन आठ उम्मीदवारों पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं, उनमें से तीन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं, जबकि शेष पांच की आपत्तियां सही नहीं पाई गई है। जिन तीन वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं उनमें वार्ड नंबर पांच से शिवानी ठाकुर, छह से दिनेश ठाकुर और वार्ड नंबर सात से राजेंद्र सूद के नामांकन रद्द हो गए हैं। इस प्रकार 18 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। उधर, बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर चार में भाजपा समर्थित एक कवरिंग कैंडिडेट माधवी सूद संभवत: कल अपना नाम वापिस लेंगी। इसके बाद 17 प्रत्याशी सात वार्डों के लिए चुनावी मैदान में रह जाएंगे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें