फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिरोजा चोरी मामले में खुलासा, ओच्छघाट फैक्टरी में बेचने की थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलांजी क्षेत्र के सरकारी जंगल से निकाला था 161 टिन बिरोजा, चारसे पांच लाख रुपये है कीमत
विज्ञापन

तीन आरोपी जांच के दायरे में, 17 दिसंबर 2025 को राजगढ़ थाने में दर्ज मामले की जांच में खुलासा
दीपक मेहता

नाहन (सिरमौर)। जिले में अवैध रूप से जंगल से चोरी किए 161 टिन बिरोजा (टर्पेन्टाइन ऑयल) की बरामदगी मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह बिरोजा शिलांजी क्षेत्र के सरकारी जंगल से निकाला गया था। इसे ओच्छघाट की एक फैक्टरी में बेचने की योजना थी। बिरोजा की कीमत चार से पांच लाख रुपये तक आंकी जा रही है।
मामला 17 दिसंबर 2025 को राजगढ़ थाना में दर्ज किया था। पुलिस ने यशवंत नगर चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 161 टिन बिरोजा जब्त किया था। वाहन चालक अनिल और उसके साथी जतिन के पास न तो बिरोजा के परिवहन की अनुमति थी और न ही वैध दस्तावेज।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया किया कि बिरोजा को अवैध रूप से निकालकर ओच्छघाट की एक फैक्टरी में बेचने की योजना थी। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि वाहन में रजत ने माल लोड किया था। इसके बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया।
पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि बिरोजा शिलांजी क्षेत्र के सरकारी जंगल से रात के समय चोरी किया गया था। वन विभाग के अनुसार बिरोजा जैसे प्राकृतिक उत्पादों की अवैध निकासी से जंगलों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। यह पर्यावरणीय संतुलन के लिए बड़ा खतरा है।
पुलिस टीम बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) और वन अधिनियम 1927 की धारा 41 व 42 के तहत मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की भूमिका और फैक्टरी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
जमानत आदेश केवल अंतरिम राहत
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने बिरोजा परिवहन मामले के आरोपी रजत को अग्रिम जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी को जमानत मिलने पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है, जबकि बचाव पक्ष ने कहा कि अभियुक्त जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की याचिका स्वीकार करते हुए उसे जांच अधिकारी की संतुष्टि के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें