फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी
विज्ञापन

नाहन में 7 से 14 दिसंबर तक होगा प्रमाणीकरण: कर्मचंद

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, बीएड कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक संस्थान, माध्यमिक व उच्च पाठशालाओं के मुखिया एवं छात्रवृत्ति नोडल अफसर का उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय नाहन में 7 से 14 दिसंबर तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद ने बताया कि 7 दिसंबर को नाहन, माजरा व सुरला खंड के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के मुखिया और छात्रवृत्ति नोडल अफसर भाग लेंगे। 11 दिसंबर को पांवटा साहिब, खोड़ोवाला व सतौन के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के मुखिया एवं नोडल अफसर भाग लेंगे।
विज्ञापन


12 दिसंबर को शिलाई, बकरास व कफोटा और 13 दिसंबर को सराहां, नारग व राजगढ़, 14 दिसंबर को संगड़ाह, ददाहू व नौहराधार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के मुखिया और नोडल अफसर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में भाग लेना प्रत्येक संस्थान के लिए आवश्यक है। जिन संस्थानों के मुखिया एवं नोडल अफसर का पहले ही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण हो चुका है, वे संस्थान इस प्रक्रिया में दोबारा भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें