फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के गले में जबरन डाल रहे माला : सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालियों के पंचायत सदस्यों ने विधायक से की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पालियों पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान जग्गो देवी, उप प्रधान नवीन और वार्ड सदस्यों ने विधायक अजय सोलंकी के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने जनप्रतिनिधियों काे जीत पर बधाई दी।
सोलंकी ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इनमें जनता विकास और विश्वास के आधार पर अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंचायत चुनावों को भी राजनीतिक रंग देकर झूठे आंकड़े प्रस्तुत करने और प्रतिनिधियों को अपना समर्थक बताने में लगे हुए हैं, जबकि कांग्रेस इस प्रकार की ओछी राजनीति में विश्वास नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बहुत से नवनिर्वाचित प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क कर यह बात साझा की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता जबरदस्ती उनके गले में माला डालकर उन्हें अपना समर्थक बताने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जनता के चुने हुए हैं। उन्हें किसी राजनीतिक दिखावे या दबाव की राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें