फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मतदान करने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
संजना, किशनपुरा। प्रथम वोटर परिचर्चा नाहन।
विज्ञापन
बोले, पंचायत के विकास के लिए पसंदीदा प्रत्याशी को डाला वोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/रोनहाट/सराहां(सिरमौर)। दूसरे चरण के पंचायतीराज चुनावों में मतदान को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। वयस्क हो चुके सैकड़ों युवाओं ने वीरवार को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की।
सुबह से ही पोलिंग बूथों पर नए मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर युवा मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे और पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं में अलग ही उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

किशनपुरा की संजना ने कहा कि वोट डालना सुखद अहसास है। सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। बिना किसी प्रलोभन और दबाव के सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
बनेठी पंचायत के कांगर घूंड निवासी सूरज शर्मा ने कहा कि योग्य और ईमानदार प्रत्याशी का चयन करना हर नागरिक का अधिकार है। सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में वोट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार मत का प्रयोग किया है।
बनकला की तपस्या ने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान करने का अनुभव अलग रहा। पहली बार वोट डालकर मतदान के महत्व का एहसास हुआ। सभी लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
विज्ञापन

बनकला की वसुंधरा ने कहा कि पहली बार वोट डालकर उन्हें काफी खुशी महसूस हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित थीं और उन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

संजना, किशनपुरा। प्रथम वोटर परिचर्चा नाहन।

संजना, किशनपुरा। प्रथम वोटर परिचर्चा नाहन।

संजना, किशनपुरा। प्रथम वोटर परिचर्चा नाहन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें