फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिर पर हेलमेट न यातायात के किसी नियम का पालन

विज्ञापन
कालाअंब के मोगीनंद में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दो पहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सिर पर हेलमेट न यातायात के किसी नियम का पालन

कालाअंब में बाइक चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

मुफ्त में दिए गए हेलमेट तक नहीं पहन रहे बाइक चालक

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लोग यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि, पुलिस विभाग और सड़क सुरक्षा क्लब लगातार क्षेत्र में यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। बावजूद इन तमाम कोशिशों के लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।

तीन सवारी और बिना हेलमेट के बाइक/स्कूटर चालक पूरे क्षेत्र में सरेआम देखे जा रहे हैं। अभी कुछ माह पूर्व ही कालाअंब में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से बड़े स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त विशेष रूप से उपस्थित थे। जबकि, नाहन के वर्तमान विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि पधारे थे।
विज्ञापन


इस दौरान अजय सोलंकी और दोनों पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त 50 हेलमेट वितरित कर आह्वान किया था कि लोग बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करके अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। फिर भी कुछ लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा। यहां तक कि मुफ्त हेलमेट लेने के बाद भी लोग हेलमेट नहीं पहन रहे।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा क्लब कालाअंब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से हेलमेट मुफ्त वितरित किए गए थे। क्लब की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में लगातार जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कालाअंब के मोगीनंद में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दो पहिया वाहन चालक। संवाद

कालाअंब के मोगीनंद में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दो पहिया वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें