फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाइकर्स निकाल रहे धमाकेदार आवाज, हादसों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर रहे शोरगुल
विज्ञापन

लोग परेशान, महिलाओं और राहगीरों को डराने का आरोप

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इन दिनों कुछ मनचले बाइकर्स तेज बमनुमा धमाकों के साथ सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इन धमाकों की आवाज इतनी तेज होती है कि कई बार राहगीर और वाहन चालक भयभीत हो जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। शुभखेड़ा कॉलेज मार्ग, पांवटा-भगानी जिला मुख्य मार्ग, शहरी क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोग ऐसे बाइकर्स से परेशान हैं।
व्यवसायी दिनेश शर्मा, भरत राणा, मनप्रीत सिंह, सलीम, भरत ठाकुर, राहुल चौधरी, कंवर ठाकुर और सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में बुलेट मोटरसाइकिल के शौकीन कुछ युवक कारीगरों से साइलेंसर में ऐसा पुर्जा फिट करवा लेते हैं, जिससे तेज रफ्तार के बाद बाइक अचानक बंद करने पर बमनुमा धमाके की आवाज निकलती है। कई बार ये मनचले महिलाओं और युवतियों के पास से गुजरते समय जानबूझकर तेज धमाके करते हैं, जिससे भय का माहौल बन जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई वाहन पीछे से आ रहा हो तो अचानक हुए धमाके से चालक घबरा जाता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। कॉलेज मार्ग और जिला मुख्य मार्ग पर रात के समय भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाएं विशेषकर स्कूलों और कॉलेजों के आसपास अधिक देखी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी ऐसे तेज धमाके करने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की थी। कई चालान काटे गए थे और कुछ बाइकों को जब्त भी किया गया था। इससे कुछ समय के लिए असर देखने को मिला था। अब एक बार फिर शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासी मनिंदर सिंह, सोनी, कमलेश तोमर, तबस्सुम और सरिता ने जिला पुलिस और यातायात पुलिस से ऐसे मोटरसाइकिल चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को विशेष अभियान चलाकर बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच करनी चाहिए और यदि साइलेंसर में बमनुमा आवाज देने वाला उपकरण पाया जाए तो तुरंत चालान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने कहा कि इस तरह के शरारती तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। मॉडिफाई की गई बुलेट और अन्य बाइकों पर शिकंजा कसते हुए चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें