फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
शिवपुर के समीप वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। - फोटो : f
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख की नारेबाजी, ट्रक को जलाने का प्रयास
विज्ञापन

शिवपुर के पास दर्दनाक हादसा, लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवपुर के समीप वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष (30) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव सूरतगढ़, पंचायत नवादा के रूप में हुई है।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच रखकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ट्रक को जलाने का भी प्रयास किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात शिवपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद जब दो पुलिसकर्मी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद स्थानीय विधायक और थाना प्रभारी पुरुवाला पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों की नारेबाजी जारी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ट्रक को जलाने का प्रयास किया, हालांकि कुछ बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव कर ट्रक को आग लगाने से बचा लिया। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

शिवपुर के समीप वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।- फोटो : f

शिवपुर के समीप वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।- फोटो : f

शिवपुर के समीप वीरवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।- फोटो : f

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें