फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के खिलाफ नाहन में गूंजी जागरूकता की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीसी प्रियंका वर्मा और एसपी एनएस नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में बाइक रैली निकाली गई। विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिस जवानों सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय शक्ति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें