फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज चुनावों में भीम आर्मी अपने प्रत्याशी उतारेगी : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिरमौर इकाई कीबैठक में शामिल होते सदस्य: स्त्रोत: मीडिया प्रभार
विज्ञापन
कहा, बीजेपी और कांग्रेस की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ होंगे एकजुट
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की पांवटा साहिब में हुई जिला स्तरीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बुधवार को पांवटा साहिब में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला और विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आगामी पंचायतीराज चुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी सिंह, भीम आर्मी शिमला क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा, जिला अध्यक्ष धनीराम और मोहन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस बार भीम आर्मी भारत एकता मिशन भाजपा और कांग्रेस की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करेगी। पंचायतीराज चुनाव में अपनी दावेदारी भी ठोकेगी। पंचायतों में अपने प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में आयोजित भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में जिला और विधानसभाओं की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला सिरमौर प्रभारी सुनील कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इसमें विधानसभा क्षेत्र रेणुका से बलवीर सिंह को अध्यक्ष एवं यशपाल को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं, शिलाई विधानसभा क्षेत्र से बिंदु को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आने वाली पंचायतीराज चुनाव के बारे में भी विचार मंथन किया गया। भीम आर्मी के अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने पर भी पूरी रुपरेखा तैयार कर विस्तार से इस मुद्दे पर चर्चा की गई।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें