कालाअंब की कंपनी में 15 पदों के लिए होगी भर्ती
नाहन में 4 अगस्त को होगा कैम्पस इंटरव्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 4 अगस्त, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि शिविर में मैसर्ज पलाडिस इंडिया प्राइवेट लि., ओगली, कालाअंब में 10 पद हेल्पर तथा 5 पद जूनियर ऑपरेटर व प्रशिक्षु के भरे जाने हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आईटीआई (वेलडर, इलेक्ट्रीशन, मेकेनिकल) रखी गई है। कंपनी की ओर से कार्य अनुभव के आधार पर न्यूनतम वेतन 11,250 रुपये दिया जाएगा।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण-पत्र यदि हो तो अवश्य साथ लाएं।