द स्कॉलर्स होम स्कूल में खेल दिवस के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल में खेल दिवस के दूसरे दिन खिलाड़ियाें में भारी उत्साह दिखा। दूसरे दिन छात्र-छात्रा वर्ग की ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ आयोजित हुई। स्कूल की निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने खिलाड़ियाें और अध्यापकों को खेल की भावना को बनाए रखने के लिए सराहा।
द स्कॉलर्स होम स्कूल प्रभारी (एडमिन) ज्योति शर्मा व स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप ने बताया कि दूसरे दिन खेल दिवस में खेल भावना व उत्साह अपनी चरम सीमा पर था। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया व प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। छात्रा वर्ग अंडर-13 वर्ग की ऊंची कूद में आरोही प्रथम, पलक द्वितीय और पुष्टि श्रीवास्तव तृतीय, छात्र वर्ग अंडर-13 की 100 मीटर दौड़ में वैभव, शौर्य व आदित्य, छात्रा वर्ग में श्वेता, श्रेष्ठा और अनन्या ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग अंडर-15 की 100 मीटर दौड़ में गुरमनप्रीत, ऋषि शर्मा व दिशांक, छात्राओं में शर्लिन कौर, वर्निका व काशवी, इसी आयु वर्ग की छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में यशवर्धन, रमन व रमन कुमार, छात्रा वर्ग में वंशिका, भव्या और नवनप्रीत कौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
छात्राओं की अंडर-19 200 मीटर दौड़ में पलक ने पहला, अनन्या ने दूसरा व जानवी ने तीसरा, 1500 मीटर दौड़ में मानवी पहले, तरनजोत कौर दूसरे, छात्र वर्ग में स्वास्तिक प्रथम, यश द्वितीय व राहुल तृतीय रहे। छात्र वर्ग अंडर-19 लंबीकूद में अनुज प्रथम, अरनवीर द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की शाटपुट स्पर्था में मन भारद्वाज प्रथम, भानू द्वितीय, शौर्य राघव तृतीय रहे। अंडर-19 छात्रा वर्ग लंबी कूद में पलक प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अविका तृतीय रहीं। छात्र वर्ग अंडर-19 कि 200 मीटर दौड़ में अथर्व बहल प्रथम, अरनवीर द्वितीय व वंश तृतीय रहे। अंडर-13 छात्र वर्ग ऊंची कूद में भावेश प्रथम, जपमान सिंह द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग अंडर-13 की 400 मीटर दौड़ में श्वेता जोशी प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय व आराध्या तृतीय, इसी वर्ग की ऊंची कूद में इशप्रीत कौर प्रथम, रक्षिता द्वितीय व राधिका तृतीय रहीं।