फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा, संस्कार और समाज उत्थान कार्य संस्था का उद्देश्य : अनिल सैनी

विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने सिविल अस्पताल को 3 एसी भेंट किए: संवाद
विज्ञापन
भारत विकास परिषद ने सिविल अस्पताल को भेंट किए तीन एसी
विज्ञापन

सेवा, संस्कार और समाज उत्थान कार्य संस्था का उद्देश्य : अनिल सैनी
कहा, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों को मिल सकेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब इकाई ने सिविल अस्पताल को तीन एसी भेंट किए। यह प्रोजेक्ट सेवा और समर्पण के प्रकल्प के तहत किया गया है जिससे गर्मी के मौसम में दूरदराज से पहुंचने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने समस्त परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार प्रकट किया।

भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब इकाई प्रधान अनिल सैनी ने कहा कि सिविल अस्पताल को एसी प्रदान कर दिए गए हैं। इस संस्था का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इसके लिए परिषद संपन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार से निर्धन लोगों एवं समाज के उत्थान के कार्य करना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, नीरज उदवानी सचिव, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, हरविंदर कुमार, डॉ. संजीव सहगल, डाॅ. प्रवेश सबलोक, डाॅ. राजीव गुप्ता, अमित भटनागर, पियूष बिश्नोई, प्रवीण गुप्ता, राजेन्द्र प्रकाश, मीनाक्षी सैनी, सर्व शक्ति भटनागर, वीना गौड सिविल अस्पताल से डाॅ. सुधी गुप्ता, डॉ. एवी राघव, अल्पना सिंगला, उर्मिल शर्मा और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें