फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में आज निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
रेणुका जी में पालकी पर विराजमान भगवान श्री परशुराम। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

ददाहू में आज निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
शोभायात्रा में दो देवता भी करेंगे शिरकत, पूर्व संध्या पर हो रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर वीरवार को ददाहू में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो देवता भी अपनी हाजिरी भरेंगे।
शोभायात्रा से पूर्व देवताओं को तहसील प्रांगण में लाया जाएगा। यहां से दोपहर बाद 3:30 बजे बैंडबाजे, ढोल नगाड़ों और वाद्ययंत्रों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान युवा व्यापारियों की ओर से खाद्य पदार्थों और शरबत की छबीलें लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। शोभायात्रा तहसील प्रांगण से शुरू होकर ददाहू बाजार, गिरि पुल, बडौन, देव शीला, मेला मैदान, रेणु मंच व राम बावड़ी से होते हुए सांझ ढलने से पूर्व रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। यहां देवताओं को विधिवत मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। इसके अगले दिन 10 मई की सुबह हवन-यज्ञ के उपरांत दोपहर बाद वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता रही टीम को परशुराम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें