फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री हरिवंश पुराण कथा और भगवती के जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
कोलर में आयोजित जागरण में मां भगवती की तस्वीर भेंट करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। मां भगवती भद्रकाली कोलर धाम में श्री हरिवंश पुराण कथा, महायज्ञ एवं विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के लोगों ने भी भाग लिया। प्रथम चरण में श्री हरिवंश पुराण कथा हुई, जिसमें कथावाचक पूज्य दीपक महाराज विशेष रूप से पधारे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं एवं मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद महायज्ञ का आयोजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।
महायज्ञ के बाद मां भगवती भद्रकाली के पावन दरबार में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक मनी लाडला और महिला भजन गायिका गुड्डू वडवा ने अपनी मधुर आवाज में भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को पूरी रात भक्तिरस में सराबोर रखा। माता रानी की भेंटों और भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। गांव के पुरोहित मोनू पंडित के मार्गदर्शन में इसमें पांच हजार लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार, गांव एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति, भाईचारा, धार्मिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

कोलर में आयोजित जागरण में मां भगवती की तस्वीर भेंट करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें