फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जय कुमार ने किया माता के भजनों का गुणगाान

विज्ञापन
कालाअंब में भगवती जागरण में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कालाअंब में भगवती जागरण का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवार को सामूहिक रूप से भगवती जागरण का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जागरण में मां ज्वालामुखी जागरण ग्रुप लाहा (नारायणगढ़) के भजन गायक जय कुमार ने माता के भजन गाकर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


कालाअंब जागरण आयोजन समिति के सेवादार सदस्य पूर्ण शर्मा और सचिन गोयल ने बताया कि हर वर्ष इलाकावासियों के सहयोग से नवरात्र के अवसर पर सामूहिक भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खुशहाली और सुख शांति है। इस मौके पर करण चौहान, भानू अरोड़ा, नितिन गोयल, साहिल गर्ग, नीरज थापर और संदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें