श्रीमद्भागवत में अंतिम दिन सुदामा-कृष्ण प्रसंग-परीक्षित मोक्ष कथा सुनाई
कथा वाचक ने भक्तों को सुदामा चरित्र श्रवण करवा कर दिया दोस्ती का संदेश
ग्राम बेहड़ेवाला शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन और भंडारा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के ग्राम बेहड़ेवाला में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा-कृष्ण प्रसंग-परीक्षित मोक्ष कथा सुनाई गई। कथा व्यास भूदेव महाराज ने भागवत कथा पाठ में भक्तों को सुदामा चरित्र श्रवण करवा कर अटूट दोस्ती का संदेश दिया। कथा सुन कर भक्त भाव विभोर हो गए। भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही। अंतिम दिन कथा पाठ के बाद हवन पूजन व पूर्णाहूति के बाद भंडारा आयोजित हुआ।
व्यवस्थापक मुनेश कृष्ण ने बताया कि अमरकोट पंचायत के ग्राम बेहड़ेवाला शिव मंदिर में सप्ताह भर श्रीमद्भागवत कथा पाठ का आयोजन चलता रहा।
अंतिम दिन कथा व्यास भूदेव महाराज ने भागवत कथा पाठ किया। इस दौरान बेहड़ेवाला व आसपास गांव के सैकड़ों भक्त पहुंचे। श्रीकृष्ण शादियों के प्रसंग, सुदामा प्रसंग व परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई। कथा को सुन कर भक्त भाव विभोर हो गए। सुदामा के प्रसंग से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की गई। कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। वहीं, इसे करवाने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। कथा समापन पर अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
संवाद