फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देवी चित्रलेखा के जन्मदिवस को संकीर्तन दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
प्रसिद्ध कथावाचिका देवी चित्रलेखा अपने जन्मदिवस पर बहराल स्कूलके विद्यार्थियों को स्वेटर व शै
विज्ञापन
श्री सत्यानंंद गोधाम और श्री दुधलेश्वर गो सेवा संस्थान बहराल गोसेवा को पहुंची
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय बहराल के 150 विद्यार्थियों को बांटी स्वेटर-शैक्षणिक सामग्री
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रसिद्ध कथावाचिका देवी चित्रलेखा ने श्रद्धा और सादगी से अपना जन्मदिवस मनाया। सोमवार को सुबह बहराल स्थित श्री सत्यानंंद गोधाम और श्री दुधलेश्वर गो सेवा संस्थान केंद्र बहराल गोसेवा को पहुंच गई। इसके उपरांत राजकीय विद्यालय बहराल के 150 विद्यार्थियों को स्वेटर और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

बता दें कि इन दिनों पांवटा साहिब में श्रीमदभागवत कथा आयोजन चल रहा है। सोमवार को देवी चित्रलेखा के जन्मदिवस को संकीर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सुबह 9:45 बजे प्रसिद्ध कथावाचिका देवी चित्रलेखा ने गोसेवक सचिन ओबरॉय के माध्यम से संचालित श्री सत्यानंद गोधाम बहराल में पहुंची। गोधाम में 60 से अधिक गोवंश की सेवा की जा रही है। इस दौरान पूजा-अर्चना करने के बाद गोवंश को पौष्टिक दलिया, हरा चारा, गुड़, गन्ना, दालें तथा फल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

गोशाला परिसर में संक्षिप्त कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान महाराज दीपक का भी आगमन हुआ। उन्होंने गोशाला की स्वच्छता, सुव्यवस्थित रखरखाव एवं गोमाताओं की सेवा भावना की सराहना की। वर्तमान में इस गोशाला में 300 से अधिक गोधन की सेवा की जा रही है, साथ ही परिसर में एक वृद्धाश्रम भी संचालित है, जो समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
गोशाला पहुंचने पर महाराज दीपक ने देवी चित्रलेखा का हार्दिक अभिनंदन किया। अपने संबोधन में महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी गोशाला से अवश्य जुड़ना चाहिए, क्योंकि गोसेवा भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आधार है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक कीर्तन हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं ने गोसेवा एवं मानव सेवा के इस पुण्य कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन


अंत में राजकीय उच्च विद्यालय बहराल पहुंचने पर मुख्य अध्यापक जीवन जोशी व रेणु गोस्वामी ने देवी चित्रलेखा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान कथा वाचक ने बच्चों को संबोधित किया। अंत में करीब 150 स्कूली बच्चों को स्वेटर, शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें