फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हवन-यज्ञ कर श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी झील में लगाई आस्था की डूबकी

विज्ञापन
बैसाख संक्रांति के पर रेणुकाजी मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहूति डालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बैशाख संक्रांति पर रेणुकाजी तीर्थ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। बैशाख संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन करके और उनसे आशीर्वाद मांगा। नव संवत वर्ष की पहली संक्रांति को पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके मोक्ष की कामना की।

रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य अशोक अग्रवाल, इंद्र प्रकाश गोयल, सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी देवा रमेश कपिल ने बारी बारी से सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर पंडित रवि दत्त शर्मा, माता राम राजेंद्र दत्त, तारा दत्त शर्मा व वीरेंद्र सिंह सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बैशाख संक्रांति को लेकर सैनधार क्षेत्र के कोटला में गणेश मंदिर , भगवान परशुराम की जन्म स्थली जामू मंदिर व पिता महाऋषि जमदग्नि की पावन तपोस्थली तपे के टीले सहित निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

बैसाख संक्रांति के पर रेणुकाजी मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहूति डालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें