फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनेठी स्कूल में शैक्षणिक विकास और शिक्षकों के रिक्त पदों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
बनेठी स्कूल में एसएमसी की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-टीजीटी नॉन मेडिकल और घूंड प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की कमी पर जताई चिंता
विज्ञापन

-बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : संजय पासी

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। बैठक में विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य संजय पासी ने अभिभावकों से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए सहयोग करने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीजीटी नॉन मेडिकल के पद को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि शिक्षक की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और इस पद को जल्द भरने के लिए संबंधित विभाग से प्रभावी पैरवी की जानी चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि 12 अगस्त से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों का विशेष ध्यान रखें और विद्यालय की ओर से दिए गए शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रेरित करें, ताकि अवकाश के दौरान भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

बैठक में बनेठी क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला घूंड में मई माह से रिक्त पड़े अध्यापक के पद को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। वर्तमान में यह स्कूल प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के सहारे चल रहा है, जिसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी से शिक्षक भेजना पड़ रहा है। इससे दोनों विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। एसएमसी सदस्यों ने संबंधित विभाग से प्राथमिकता के आधार पर रिक्त पद भरने की मांग उठाई। बैठक में विद्यालय स्टाफ और एसएमसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें