फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में चमकी तारुवाला केंद्र पाठशाला की टीम

विज्ञापन
बाल मेला प्रश्नोतरी में प्रथम रही तारुवाला पाठशाला कीटीम स्कूल स्टॉफ के साथ: संवाद
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चमकी तारुवाला केंद्र पाठशाला की टीम
विज्ञापन

विजेता टीम को तारुवाला स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ ने बधाई दी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खंड स्तरीय बाल मेले में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय तारुवाला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तारुवाला में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन हुआ। पीटीएफ पांवटा के सहयोग से बाल मेला आयोजित हुआ।
केंद्रीय मुख्य शिक्षिका अंजना माहेश्वरी ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि इंदिरा चौहान और बीपीईओ अरुणा अत्री ने पुरस्कार वितरित किए। बाल मेला में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय तारुवाला के अक्षित पुंडीर और आरुषि की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में विजेता टीम को तारुवाला स्कूल प्रबंधन समिति व स्टाफ ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई के प्रधान राजेश कुमार की टीम ने आयोजन में खास भूमिका निभाई। इस अवसर पर तारुवाला स्कूल स्टाफ सदस्य ममता गुप्ता, सत्या पुंडीर, नीलम व बबीता मौजूद रहीं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें