संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़/नाहन(सिरमौर)। इटरनल यूनिवर्सिटी एक बार फिर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना को साकार करते हुए देशभर की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोल रही है। विश्वविद्यालय में 1,330 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से लगभग 400 छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लगभग 200 छात्राएं ऐसी हैं जो लगभग निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को उड़ान दे रही हैं।
यह पहल उन परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक कारणों से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ थे।
इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी पूरी तरह सचेत है।
गौरतलब रहे कि यह एक बहु-विषयक विश्वविद्यालय है जो स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के कार्यक्रम प्रदान कर रहा है। यहां कृषि विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, मूल विज्ञान, नर्सिंग, वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र, प्रबंधन फूड टेक्नोलॉजी समेत अन्य विषय पढ़ाए जा रहे हैं।
-संवाद