फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बदहाल सड़कें बनीं परेशानी का सबब : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा ने सरकार और संबंधित विभाग पर सवाल उठाए हैं। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

राकेश गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पहले भी विभिन्न स्थानों पर सड़कों की स्थिति के विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से कालाअंब की खराब सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नवरात्र मेले से पहले त्रिलोकपुर मार्ग को दुरुस्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में खराब सड़कें स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
भाजपा नेता ने सरकार और प्रशासन से नवरात्र मेले से पहले प्रमुख सड़कों की मरम्मत करवाने और जिले में खस्ताहाल मार्गों की स्थिति सुधारने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें