फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में बाल दिवस कार्यक्रम में बोरा रेस में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। 14 नवंबर को दूसरे शनिवार का अवकाश होने के कारण विद्यालय में बाल दिवस समारोह एक दिन पहले आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पीटीआई शर्मिला सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बोरी दौड़ (सैक रेस), म्यूजिकल चेयर, हिट द बॉल, गायन प्रतियोगिता नृत्य, एकल गायन, समूहगान सहित कई गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने खेलों में अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इस तरह बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का यादगार अवसर बना।
इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सीमा रानी, ज्योतिका सोलंकी, शर्मिला सोलंकी, रंजना, निशि रानी और कमल जावेद भी उपस्थित रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें