फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माइंड ट्री स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। माइंड ट्री स्कूल नाहन में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों की शानदार प्रस्तुतियों ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया और विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूरे विद्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य मधु वाडके ने अपने संदेश में सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढऩे और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें