फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन की सफाई व्यवस्था चरमराई, कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाहन गौरव विकास संस्था ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

कहा- जनता को राजनीतिक समीकरण नहीं, साफ-सुथरा शहर चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर नाहन गौरव विकास संस्था ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संस्था का कहना है कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि कई क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी नियमित रूप से नहीं पहुंच रही हैं। इससे लोगों को कूड़ा निस्तारण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।
संस्था के अध्यक्ष सुधीरकांत रमौल ने सवाल उठाया कि नगर परिषद में अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ तो की गई, लेकिन शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी कौन लेगा? यदि विधायक के निर्णायक समर्थन से अध्यक्ष का चुनाव हुआ है तो शहरवासी जानना चाहते हैं कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

संस्था ने कहा कि नाहन शहर किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की जागीर नहीं, बल्कि यहां के लोगों की साझा धरोहर है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनता को राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि नियमित कूड़ा उठान और बेहतर सफाई व्यवस्था चाहिए। संस्था ने जिम्मेदारों से व्यवस्था में सुधार कर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद नाहन में कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं। जल्द इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें