सचित्र(तीन फोटो)
सैनवाला स्कूल की अवंशिका ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा, हर साल मिलेंगे 12 हजार
291 विद्यार्थियों ने मतदान करके चुने हैड ब्वाॅय और हैड गर्ल, स्कूल में हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला की नौवीं कक्षा की छात्रा अवंशिका पुत्री हेमंत कुमार और चंचल देवी ने एससीईआरटी सोलन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संसाधन सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। अवंशिका को अब बारहवीं कक्षा तक हर साल 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि यह परीक्षा नवंबर 2023 में हुई थी, जिसका परिणाम अब आया है। प्रधानाचार्य अयूब खान और एसएमसी अध्यक्ष देवराज ने अवंशिका को इस सफलता पर बधाई दी है।
इस मौके पर स्कूल में हैड ब्वाॅय और हैड गर्ल के चयन के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 332 विद्यार्थियों में से 291 विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतपत्रों की गिनती के बाद बारहवीं कक्षा के अक्षय कुमार को हैड ब्वॉय और कशिश को हैड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य ने चयनित दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ भी मौजूद रहा।
-संवाद
आवंशिका, सैनवाला स्कूल। संवाद
आवंशिका, सैनवाला स्कूल। संवाद