फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में 25 मई से शुरू होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 25 मई से शुरू होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट
विज्ञापन

पुरुष-महिला और लड़के-लड़कियों के बीच होंगी कई प्रतियोगिताएं
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर 45 बच्चों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला एथलेटिक्स संघ की अहम बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने की जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव वीके यादव ने किया।
बैठक में विचार-विमर्श के बाद पांवटा साहिब के कमेटी मैदान में 25 व 26 मई को जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट करवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़, शॉटपुट और लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया। वहीं लड़के लड़कियों की अंडर-20 वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, शॉट पुट व लंबी कूद समेत लड़कों के लिए 10 हजार मीटर दौड़, अंडर-18 लड़के-लड़कियों के वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, शॉट पुल व लंबी कूद समेत लड़कों के लिए 5000 मीटर दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़के-लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में 100, 300, 800, 2000 मीटर दौड़ समेत शॉट पुट व लंबी कूद स्पर्धा, लड़के-लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में 60, 600 मीटर दौड़, शॉट पुट व लंबी कूद स्पर्धा आयोजित होगी।
बैठक में पहली बार बच्चों के समूह की स्पर्धा भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें लड़के-लड़कियों के 10 जमा समूह में 30 मीटर दौड़, बॉल थ्रो व लंबी कूद, 11 जमा समूह में 40 मीटर दौड़, बॉल थ्रो व लंबी कूद, 12 जमा समूह में 50 मीटर दौड़, बॉल थ्रो, व लंबी कूद करवाने का फैसला लिया गया।
बैठक में मौजूद प्रधान शिवराज शर्मा, महासचिव वीके यादव, अर्जुन नागरा आदि ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया 25 मई को सुबह 6 बजे कमेटी मैदान पांवटा में शुरू होगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए खेल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक करवाए जाएंगे। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। बाहर से आने वाले बच्चों के ठहरने का इंतजाम गुरुद्वारा साहिब मेंं होगा। पंजीकरण के लिए 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर 45 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट के लिए चयन होगा। यह प्रतियोगिता 22 व 23 जून को धर्मशाला में होगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें