फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा का एजेंडा धड़ाम

Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं है। अस्पताल में सुरक्षा दृष्टि से आज तक कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं। 60-100 के बीच ओपीडी वाले कमरे में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। ऐसा नहीं है कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के प्रयास नहीं किए। अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की एग्जीक्यूटिव बॉडी की ओर से अस्पताल में 5-7 सीसीटीवी कैमरा लगाने का एजेंडा गवर्निंग बॉडी में रखा गया था लेकिन यह पास नहीं हो सका।

बाक्स
मापदंड अलग-अलग क्यों?
आयुर्वेदिक अस्पताल के मुकाबले साथ लगते क्षेत्रीय अस्पताल (हाल में मेडिकल कॉलेज का दर्जा प्राप्त) में सुरक्षा की तुलना की जाए तो यहां पर 40 के करीब सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। सिक्योरिटी की दृष्टि से गृहरक्षा व पुलिस के जवानों के अलावा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात हैं। एलोपैथिक अस्पताल में किसी भी टेस्ट की दरें बढ़ाई जाती हैं तो आयुर्वेदिक अस्पताल तत्काल इसे फालो करता है, मगर जब बात सुरक्षा की हो तो सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध है।
विज्ञापन

----
चोरी की बढ़ रही वारदातें
आयुर्वेद अस्पताल में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। करीब 15 दिन पहले यहां से नलके व बिजली के नए स्विच चोरी हो गए। इसके बाद जब एक कर्मचारी स्विच आन करने गया तो नंगी वायरिंग से उसे करंट लग गया। इस तरह की पहले भी वारदातें सामने आ चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरा की जरूरत स्टाफ की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर भी आवश्यक है।
-------------
यहां लगने थे कैमरे
अस्पताल के मैन गेट, ओपीडी सेक्शन, पंचकर्मा के बाहर, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के अलावा अन्य चिकित्सक कक्ष आदि में कैमरे लगाने का प्रस्ताव था। कैमरे लगाने के लिए आरकेएस के पास बजट भी उपलब्ध है। बावजूद इसके भी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

---------
क्या कहते हैं अधिकारी
उधर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केआर मोगटा ने बताया कि अस्पताल में कोई कैमरा नहीं लगा है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एग्जीक्यूटिव बॉडी ने एजेंडे में डाला था लेकिन गवर्निंग बॉडी की बैठक में यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें