फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर उत्सव के लिए नाहन में ऑडिशन आज से

Thu, 14 Sep 2023 04:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस, गायन, मॉडलिंग, बेबी शो, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था नाहन की ओर से 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक नाहन के चौगान मैदान में सिरमौर उत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नृत्य, गायन, मॉडलिंग, बेबी शो, बॉडी बिल्डिंग समेत अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होने वाली स्पर्धाओं के ऑडिशन 15 से 17 सितंबर तक लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में होंगे।
स्टेपको संस्था के रंजित सिंह कंवर, वसीम खान ने बताया कि ऑडिशन के दौरान कनिष्ठ वर्ग में 5 से 13 और वरिष्ठ वर्ग में 14 वर्ष से ऊपर से लोग भाग ले सकते हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिरमौर उत्सव की स्टार नाइट में इस बार बॉलीवुड गायक और वॉयस ऑफ इंडिया के विजेता सुमित सैनी स्टार कलाकार के रूप में शिरकत करेंगे। नाटी, पहाड़ी नाइट, गतका प्रदर्शन, ओल्ड इज गोल्ड नाइट थीम.., जैसे कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें